🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Teri Bhagat Na Chhodu Bhaave...
Namdev Gurbaani नामदेव गुरबानी
तेरी भगत न छोडूँ, भावै लोग हँसै।
चरन कमल मेरे हियरे बसैं॥
भले ही लोग मुझ पर हँसे तो हँसे, पर मैं आपकी भक्ति नहीं छोड़ूंगा, आपके चरण-कमल मेरे हृदय में बसते हैं।
साहिब संकटवै सेवक भजै।
चिरंकाल न जीवै दोऊ कुल लजै॥
स्वामी की विपत्ति में यदि सेवक भाग जाये अर्थात् जरूरत पड़ने पर अपने मालिक को छोड़ दें तो वह ज्यादा नहीं जीता। वह अपने कुल को लजा देता है, मतलब वह अपने इहलोक और परलोक दोनों लोकों को स्वयं ही बिगाड़ लेता है।
जैसे अपने धनहि प्रानी मरन मांडै।
तैसे सन्त जनां राम नाम न छाड़ै॥
जैसे कंजूस व्यक्ति अपने धन के लिए मरना तक स्वीकार कर लेता है, 'चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाये', वैसे ही भक्तजन राम नाम को नहीं छोड़ते, चाहे प्राण क्यों न चले जाये।
गंगा गइआ गोदावरी संसार के कामा।
नारायण सुप्रसन्न होइ त सेवक नामा॥
गंगा, गया, गोदावरी, हरिद्वार आदि की तीर्थयात्राएँ करना संसारी लोगों के काम है। नामदेव कहते हैं, भगवान तो पूरी तरह भक्तों से प्रसन्न होते हैं।
हम जानत तीरथ बड़े, तीरथ हरि की आस।
जिनके हिरदे हरि बसै, कोटि तीर्थ तिन पास॥
🚩श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम,भाँवती🙏🏻
🎙️सरबजीत सिंह Sarabjeet Singh
🎙️हरिजंदर मैथिली Harjinder Maithili