🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Tera Jan Ek Sadhu Hai Koi Kabeer
तेरा जन एक साधु है कोई।
काम क्रोध औ लोभ विजित,
हरि पद चीन्है सोई॥
राजस तामस सात्त्विक तीनों,
ये सब तेरी माया।
चौथे पद को जो जन चीन्हें,
तिनहि परमपद पाया॥
स्तुति निन्दा आशा छाड़े,
तजी काम अभिमाना।
लोहा कञ्चन सम करि देखें,
ते मूरति भगवाना॥
चिन्ते तो माधव चिन्तामणि,
हरि पद रमे उदासा।
तृष्णा छल अभिमान रहित है,
कहत कबिर सो दासा॥