🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Tu Sancha Saaheb Mera lyrics
दादू भजन लिरिक्स Dadu Bhajan
तू साँचा साहेब मेरा।
क़रम क़रीम कृपाल निहारो,
मैं जन बन्दा तेरा॥
तुम दीवान सबहिन की जानौं,
दीनानाथ दयाला।
दिखाय दीदार मौज बन्दे कूँ,
काइक करौ निहाला॥
मालिक सबै मुल्क के सांई,
समर्थ सिरजनहारा।
खैर खुदाइ खलक में खेलत,
दे दीदार तुम्हारा॥
मैं सिकस्ता रहमत तेरी,
हरि हुजूर तू कहिये।
'दादू' द्वारै दीन पुकारै,
काहे न दरसन लहिये॥
🚩श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻
🎙️ सुरेश राव Suresh Rao
🎙️हनुमान सहाय Pt. Hanuman Sahay