🎯🙏🏻👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Abki Tek Hamari Soordas lyrics
अबकी टेक हमारी, लाज राखो गिरधारी॥
जैसे लाज रखी द्रौपदी की,
होन न दीनि उघारी।
खेंचत खेंचत दोऊ भुज थाके,
दुःशासन पचहारी, चीर बढ़ायो मुरारी॥
जैसे लाज रखी पारथ की,
भारत युद्ध मँझारी।
सारथि होकर रथ को हाँक्यो,
चक्रसुदर्शनधारी भक्त की टेक न टारी॥
सूरदास की लज्जा राखो,
अब कौ है रखवारी
राह दे राह दे श्री वर प्यारी,
श्रीवृषभानु दुलारी आयो शरण तिहारी॥
🎙️चिरंजी लाल Chiranji Tanwar