🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Zra halke gadi hako mere ram Kabeer lyrics
जरा हल्के गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले।
जरा हौले हौले गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाले॥
गाड़ी म्हारी रंग रंगीली, पहिया है लाल गुलाल।
हाँकण वाली छैल छबीली, बैठण वालो राम॥
गाड़ी अटकी रेत में, म्हारी मजल पड़ी है दूर।
धर्मी धर्मी पार उतर गया, पापी चकनाचूर॥
देस देस का बैद बुलाया, लाया जड़ी और बूटी।
जड़ी बूटी तेरे काम न आई, जब राम के घर की टूटी॥
चार जणां मिल माथे उठायो, बाँधी काठ की घोड़ी।
ले जाके मरघट पर रख दी, फूँक दीन्ही जस होरी॥
बिलख बिलखके तिरिया रोवे, बिछड़ गई मेरी जोड़ी।
कहत कबीर सुनो भाई साधो, जिन जोड़ी तीन तोड़ी॥