🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Jyon tyon ram nam hi tare Sahjo Bai
तुलसी मेरे राम को, रीझ भजो या खीझ।
भौम पड़ा जामे सभी, उल्टा सीधा बीज॥
ज्यों त्यों राम नाम ही तारे।
जान अजान अग्नि जो छुवै, वह जारै पे जारै॥
उलटा सुलटा बीज गिरै ज्यों, धरती माहीं कैसे।
उपजि रहे निहचैकर जानौ, हरिसुमिरन है ऐसे॥
बेद पुरानन में मथि काढ़ा, राम नाम तत सारा।
तीनकांड में अधिकी जानौ, पाप जलावनहारा॥
हिरदा सुद्ध करें बुधि निरमल, ऊँची पदवी देवे।
चरनदास कहें सहजोबाई ब्याधा सब हरि लेवे॥