🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Jab Jab Janm Dharu Dharni Kalyan bharti
जब जब जन्म धरुँ धरनी पर सन्त समागम दीजै।
हरि जी म्हारी याही अरज सुन लीजै॥
सन्त समागम हमें प्रभु जी, सदा कराता रीजै।
या अर्जी मंजूर करो फिर, दिल चाहे सो कीजै॥
और वासना कछु नहि मेरे, अन्तर की लिख लीजै।
गर जो हो तो ज्ञान अग्नि से जला भस्म कर दीजै॥
सत्संगत भवतारण गंगा, परसत अघ हर लीजै।
जीव भाव को मेटकर, ब्रह्म स्वरूप कर दीजै॥
अरज़ करुँ कर जोर गुसाईं, जन अपनो कर लीजै।
कल्याणभारती तव शरणागत भक्ति बिरद रख लीजै॥