🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Jaap Ajpa Japo Gayatri Gundas
जाप अजपा जपो गायत्री,
जन्म-मरण भय जावे रे।
सोऽहं सोऽहं जपियो निमिया,
शंकर नाम सुनावे रे॥
सोऽहं निज नाम आदिनारायण,
ब्रह्मा को रे सुनायो रे।
ब्रह्मा वेद भेद गुनावे,
निगम नाम सुनावे रे॥
सोऽहं निज नाम कह्यो श्रीकृष्णे,
पाण्डव तोहि सुनायो रे।
मोह गयो रे मोहन मिलिया,
ब्रह्मे ब्रह्म बतायो रे॥
सोऽहं कह्यो ऋषि नारदे,
व्यास पुराण सुनायो रे।
द्वादश स्कन्ध पर करुणा कीन्ही,
ब्रह्म उपनिषद् गायो रे॥
सोऽहं नाम ऋषि भृगु पै,
करुणा कर दीन्ही रे।
अविनाशी एक ब्रह्म बतायो,
व्यापक आत्मरामा रे॥
सोऽहं बीज का सकल पसारा,
सर्वे उनकी माया रे।
गुणदास कहे सोऽहं बहुनामी,
गुरु प्रतापे गायो रे॥
जय श्री गुरु महाराज जी की🙏🏻