🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Jane kya jadu bhara hua bhagwan Geeta me
जाने क्या जादू भरा हुआ, भगवान तुम्हारी गीता में।
मन चमन हमारा हरा हुआ, घनश्याम तुम्हारी गीता में॥
गीता ग्रन्थों से न्यारी है, श्रुति युक्ति अनुभवकारी है।
युग२ का अनुभव जुड़ा हुआ, घनश्याम तुम्हारी गीता में॥
जब शोक मोह से घिर जाते, तब गीतावचन हृदय लाते।
कल्याण खजाना भरा हुआ, श्रीकृष्ण तुम्हारी गीता में॥
गीता सन्तो का जीवन है, गंगा के सम अति पावन है।
शरणागति अमृत भरा हुआ, भगवान् तुम्हारी गीता में॥
विज्ञान ज्ञान रस भरा हुआ, श्री कृष्ण तुम्हारी गीता में।
हरिप्रेम लबालब भरा हुआ, घनश्याम तुम्हारी गीता में॥