🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Gyan Ganje Ki Chilam Piyega Madhav
ज्ञान गांजे की चिलम पीयेगा,
दिल में दरसन पाएगा।
जन्म-मरण का भय मिटेगा,
काल को मार भगाएगा॥
हैं किसमें जोश पीने का,
गुरुगम गांजा बनावेगा।
काम क्रोध औ मोह मार के,
धणी का ध्यान लगावेगा॥
आवरण छोड़के आवे मैदान में,
सूरा वही कहलावेगा।
कायर नर का काम नहीं कोई,
पूरा होई सो पावेगा॥
चिलम बनाकर दम लगाके,
माया से मन को हटावेगा।
सहज सुमरण करके प्रभु का,
सुरता वामें समावेगा॥
ध्यान सत की गोली पिलाकर,
नीन्द में से जपावेगा।
आदि अनादि सद्गुरु आपै,
गुरु माधव से मिलावेगा॥
🎙️निरंजन पांड्या Niranjan Pandya