🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Jag Me Ya Vidhi Sadhu Kahave Kabeer
जग में या विधि साधु कहावै।
दया स्वरूप सकल जीवन पर,
और दृष्टि नहिं आवे॥
झलकत दशा ब्रह्म की जामें,
सबही के मन भावे।
शीतल बचन सर्व सुखदायी,
आनन्द प्रेम बढावे॥
जाको निशदिन प्रेम भक्ति है,
दूजा देव न ध्यावे।
कहत कबीर हम वा घट परगट,
आप अपुनपो पावे॥