🕉️👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Jo Bhaje Hari Ko Sada Brahmanand
जो भजे हरि को सदा,
सोही परम पद पावेगा॥
देह के माला तिलक अरु छाप,
नहि किस काम के
प्रेमभक्ति के बिना नहि नाथ के,
मन भायेगा॥१॥
दिल के दर्पण को सफ़ाकर,
दूरकर अभिमान को।
ख़ाक हो गुरु के कदम की,
तो प्रभु मिल जायेगा॥
छोड दुनिया के मजे सब,
बैठकर एकान्त में।
ध्यान धर गुरु के चरण का
फिर जन्म नहि आयेगा॥
दृढ भरोसा मन में करके,
जो जपे हरिनाम को।
कहता है ब्रह्मानंद ब्रह्मानंद,
बीच में समायेगा॥
🎙️पं.भीमसेन जोशी Pt. Bheemsen