🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Chale Gaye Dil Ke Damangir Soordas
चले गये दिल के दामनगीर॥
जब सुध आवे प्यारे दरस की,
उठत कलेजे पीर।
नटवर भेष नैन रतनारे,
सुन्दर श्याम शरीर॥
आपण जाए द्वारिका छाए,
खारे नद के तीर।
ब्रज गोपियों को प्रेम बिसारे,
ऐसे भये बेपीर॥
वृन्दावन वंशी वट त्यागो,
निर्मल यमुना नीर।
सूर श्याम ललिता उठ बोली,
आखिर जात अहीर॥
जय श्री गुरु महाराज जी की 🙏🏻
🎙️रामचन्द्रजी गोयल Ramchandra Goyal
🎙️शुभा मुद्गल Shubha Mudgal