🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Soi Sadhu Shiromani Dadu Dayal lyrics
गुरु दादू मंगल करे, मंगल करे गणेश।
मंगलकारी देव सब, ब्रह्मा विष्णु महेश॥
नखशिख सब सुमिरन करे ऐसा करि जाप।
अन्तर बिगसै आतमा, 'दादू' प्रगटे आप॥
अन्तर्गति हरिहरि करै मुख की हाजत नांहि।
सहजै धुनि लागी रहे, 'दादू' मन के मांहि॥
सोई साधू सिरोमनि, जो गोविन्द गुण गावे।
राम भजे विषय तजे, आपा ने जनावै॥
मिथ्या मुख से बोले नाहिं, परनिन्दा नांहि।
अवगुण छाड़े गुण गहे, मन हरि पद मांहि॥
निर्वैरी सब आतमा, पर आतम जाने।
सुखदाई समता गहै, आपा नहिं आनें॥
आपा पर अन्तर नाहीं, निर्मल निज सारा।
सतवादी साँचा कहै, लै लीन विचारा॥
निर्भय भज न्यारा रहे, काहू लिप्त न होई।
'दादू' सब संसार में, ऐसा जन कोई॥
🚩जय श्री गुरु महाराज जी की🙏🏻🥀