🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Guru Data Mera Nit Avtari Hai Kamal
गुरु दाता मेरा नित अवतारी है।
दुःखिया जीवा कारणे
मानुष तन धारी है॥
प्रकृति प्रेरक ईश कहीजै,
सिरजनहारी है।
निर्गुण से सगुण हो दाता,
जीव उभारी है॥
मल विक्षेप सब दोष दूर होय,
निर्मलकारी है।
मन बुद्धि को स्वच्छ किया है,
भानु उजारी है।
पञ्च भेद का भर्म नसाया,
क्लेश निवारी है।
जीव भाव को मेट कर,
आत्म पद धारी है॥
कोटी भानु प्रकाश कहीजै,
द्वैत निवारी है।
है असंग संग नहीं कोई,
सदा इकसारी है॥
'भैरूराम' गुरु कृपा सब,
दुःख निवारी है।
परमानन्द की भई प्राप्ति,
कमल पुकारी है॥