🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Guru Ishwar Ek Samjhke Charno Me Chitt
अचलराम जी भजन Achalram ji Bhajan lyrics
गुरु ईश्वर एक समझ के,
चरणों में चित लगाना।
विधिवत प्रणाम करके,
गुरु भक्ति को बढ़ाना॥
ईश्वर समान भक्ति,
गुरुदेव की दृढ़ाना।
गुरु भक्ति बिना न होवे,
विद्वान को भी ज्ञाना॥
सर्वस्व समर्पण करके,
अभिमान को मिटाना।
तन मन धन सारा,
गुरु देव के ही जाना॥
गुरुदेव शिर को मांगे,
तब भी नहीं घबराना।
हाथों से काट करके,
गुरुदेव को चढ़ाना॥
ब्रह्मनिष्ठ श्रौत्रिय गुरु जो,
बेचे तुझे बिक जाना।
अचलराम पाखण्डी गुरु के,
फन्दे में कभी न आना॥