🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Geeta me bhi yahi likha hai Gopal lyrics
गीता में भी यही लिखा है, यही है वेद पुराण में।
क्यों भगवान को दर दर ढूँढे, वो है हर इंसान में॥
धरती के कण कण में वो, पर तू देख न पाता है,
धनदौलत के चक्कर मे क्यों अपना वक़्त गंवाता है।
वो ही समाया सारे जगत में, निर्धन और धनवान में॥
अपने बल पर क्यों इतराता, बनता है बलशाली क्यों,
काहे गरब दिखाता पगले, छाई है मतवाली क्यों।
सबमे उनका नूर है प्यारे, निर्बल और बलवान में॥
वोही बनाये वो ही मिटाये, तेरे बस की बात है क्या,
तुझमेंभी भाई उसकी माया फिर तेरी औकात है क्या।
उसकी माया सबमें नाचे, साधु और शैतान में॥
कर्म करो शुभ कर्म करो, इतिहास सभी ये कहते है,
कर्म करे जो जैसा प्यारे, वैसा ही फल पाते है।
कहे गोपाल खेल कर्मों का, रावण और हनुमान में॥