🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
सुन्दरदास Khoob Tera Noor Sundardas
खूब तेरा नूर खूब तेरी वाह के।
क्यों ना निहाल करो दरसन दिखायके॥
तेरे तो कारण चली जगत हँसाय के।
ढूँढत फिरुँ मैं कहाँ रहे हो छिपाय के॥
निरख लियो है मैंने तन मन ताई के।
चैन ना पड़त मोहे बिन देखे राई के॥
मेहर करो रे दाता लेवो अंग लगायके।
निसदिन राखूँ तोहे नैनों में बसाय के॥
तन मन की सारी जानो कहूँ क्या बनायके।
हिलमिल दरसन देवो सुन्दर को आयके॥
🎙️रामचंद्रजी गोयल Ramchandra Goyal