🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Kaiso khel rachyo mere data Kabeer lyrics
कैसो खेल रच्यो मेरे दाता जहाँ देखूँ वहाँ तू को तू।
कैसी भूल दुनिया के अंदर साबुत करनी करता तू॥
हाथी में तू मोटो बन बैठो कीड़ी में तू छोटो क्यूँ।
महावत बण माथे बैठो, हाँकन वाळो तू को तू॥
दाता में दाता बन बैठो, भिखारी के भेळो तू।
झोली ले मांगन लागो, देबा वाळो दाता तू॥
चोरां संग तू चोर बन बैठो, बदमाशो मे भेळो तू।
चोरी कर ने भागन लागे पकड़नवाळो तू को तू॥
नर नारी में एक विराजे, दुनियाँ में दो दिखे क्यूँ।
बालक बन रोवन लागो पुचाकरन वाली माता तू
धर असमान पवन र पाणी ससि भान में तू को तू।
जल थल में तू ही विराजे, भूत जंत भेळो तू
कहे कबीर सुनो भाई साधू गुरु मिल्या ज्यूं का त्यूं॥