🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
कृष्णाष्टकम् Krishnashtkam आदिगुरु शंकराचार्य
भजे व्रजैकमण्डनं समस्तपापखण्डनम्
स्वभक्तचित्तरञ्जनं सदैवनन्दनन्दनम्
सुपिच्छगुच्छमस्तकं सुनादवेणुहस्तकम्
अनङ्गरङ्गसागरं नमामि कृष्णनागरम्॥१॥
मैं उस नन्दनन्दन श्रीकृष्ण का भजन करता हूँ, जो सम्पूर्ण व्रजधाम के भूषण हैं, जो समस्त पापों का नाश करने वाले हैं, अपने भक्तों के हृदय को आनन्दित करने वाले हैं। जिनके सिर पर मोरपंख का सुन्दर मुकुट शोभायमान है, जिनके हाथों में मधुर ध्वनि वाली बांसुरी है और जो प्रेम के रस के सागर हैं — ऐसे श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ।
मनोजगर्वमोचनं विशाललोललोचनम्
विधूतगोपशोचनं नमामि पद्मलोचनम्,
करारविन्दभूधरं स्मितावलोकसुन्दरम्,
महेन्द्रमानदारणं नमामि कृष्णवारणम्॥२॥
मैं उस श्रीकृष्ण को नमन करता हूँ, जो कामदेव के गर्व का नाश करने वाले हैं, जिनकी बड़ी-बड़ी चंचल आँखें मनमोहक हैं, जिन्होंने गोपियों के कष्टों को दूर किया। जिनके करकमल गोवर्धन पर्वत को उठाने में सक्षम हैं, जिनकी मुस्कान अत्यन्त मनोहर है, तथा जिन्होंने इन्द्र के अहंकार को नष्ट किया — ऐसे श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ।
कदम्बसूनकुण्डलं सुचारुगण्डमण्डलम्
व्रजाङ्गनैकवल्लभं नमामि कृष्णदुर्लभम्
यशोदया समोदया सगोपया सनन्दया
युतं सुखैकदायकं नमामि गोपनायकम्॥३॥
जिनके कानों में कदम्ब पुष्पों के सुन्दर कुण्डल शोभायमान हैं, जिनके कपोल सुन्दरता से दमकते हैं, जो व्रजाङ्गनाओं के प्रियतम हैं — ऐसे दुर्लभ श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ। जो माता यशोदा, ग्वालबालों और आनन्द में मग्न भक्तों के साथ सदा सुख प्रदान करने वाले हैं — ऐसे गोपनायक श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ।
सदैवपादपङ्कजं मदीय मानसे निजम्
दधानमुत्तमालकं नमामि नन्दबालकम्
समस्तदोषशोषणं समस्तलोकपोषणम्
समस्तगोपमानसं नमामि नन्दलालसम्॥४॥
जिनके चरण कमल सदा मेरे हृदय में स्थित रहें, जो सुन्दर मालाओं से विभूषित हैं — ऐसे नन्द के बालक श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ। जो सभी दोषों का नाश करने वाले, समस्त लोकों के पालनकर्ता, तथा गोपियों के मन को आनन्दित करने वाले हैं — ऐसे नन्दलाल को मैं नमन करता हूँ।
भुवो भरावतारकं भवाब्दिकर्णधारकम्
यशोमतीकिशोरकं नमामि चित्तचोरकम्
दृगन्तकान्तभङ्गिनं सदा सदालसंगिनम्
दिने दिने नवं नवं नमामि नन्दसमंभवम्॥५॥
जो पृथ्वी के भार को उतारने के लिए अवतरित हुए हैं, जो भवसागर से पार कराने वाले हैं, जो यशोदा के किशोर बालक हैं और मन को चुराने वाले हैं — ऐसे चित्तचोर श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ। जिनकी दृष्टि के किनारे से प्रेम का संचार होता है, जो प्रतिदिन नवीन रूप में दिखाई देते हैं — ऐसे नन्द के पुत्र श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ।
गुणाकरं सुखाकरं कृपाकरं कृपापरम्
सुरद्विषन्निकन्दनं नमामि गोपनन्दनम्
नवीनगोपनागरं नवीनकेलिलम्पटम्
नमामि मेघसुन्दरं तथितप्रभालसत्पटम्॥६॥
जो गुणों के भण्डार, सुखों के दाता, कृपा के सागर, दुष्टों के विनाशक तथा देवताओं के शत्रुओं का संहार करने वाले हैं — ऐसे गोप नंदन श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ। जो नित्य नवीन लीलाओं में रमण करने वाले हैं और जो विद्युत रेखाओं से सुशोभित मेघ के समान सुन्दर हैं — ऐसे श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ।
समस्तगोपनन्दनं हृदम्बुजैकमोदनम्
नमामि कुञ्जमध्यगं प्रसन्नभानुशोभनम्
निकामकामदायकं दृगन्तचारुसायकम्
रसालवेनुगायकं नमामि कुञ्जनायकम्॥७॥
जो समस्त ग्वाल-बालों के आनन्ददायक हैं, जो हृदय-कमल को प्रसन्न करते हैं, जो कुंज में क्रीड़ा करने वाले हैं, जिनका मुख प्रसन्न सूर्य के समान दमकता है — ऐसे कुंज नायक श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ।
विदग्धगोपिकामनो मनोज्ञातल्पशायिनम्
नमामि कुञ्जकानने प्रवृद्धवह्निपायिनम्
किशोरकान्तिरञ्जितं दृगंजनं सुशोभितम्
गजेन्द्रमोक्षकारिणं नमामि श्रीविहारिणम॥८॥
जो कुशल गोपियों के प्रियतम हैं, जो कुंजविहारी हैं, जिन्होंने गजेन्द्र को मुक्त किया, तथा जिनका किशोर सौंदर्य अत्यंत मोहक है — ऐसे श्रीकृष्ण को मैं नमन करता हूँ।
फलश्रुति:
प्रमाणिकाकद्वयम् जपत्यधीत्य यः पुमान्
भवेत् स नन्दनन्दने भवे भवे सुभक्तिमान्॥९॥
जो व्यक्ति इस प्रमाणिक कृष्णाष्टकम् का पाठ करता है, वह श्रीकृष्ण के चरणों में नित्य भक्ति पाता है और हर जन्म में उनके प्रिय भक्त के रूप में जन्म लेता है।