🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🫂🌍
Kaya Hari Ke Kaam Na Aayi Soordas
सूरदास भजन पद लिरिक्स Pad Lyrics
काया हरि के काम न आई।
भाव-भक्ति जहँ हरि-जस सुनियत,
तहाँ जात अलसाई॥
लोभातुर ह्वै काम मनोरथ,
तहाँ सुनत उठि धाई।
चरन-कमल सुन्दर जहँ हरि के,
क्यों न जात नवाई॥
जब लगि स्याम-अंग नहिं परसत,
अन्धे ज्यौं भरमाई।
'सूरदास' भगवन्त भजन तजि,
विषय परम विष खाई॥
🚩अद्वैत सेवा संस्थान भाँवती🙏🏻
🎙️विजया चौधरी Vijoya Chaudhary