🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Kit Vidh Mile Mera Sadgur Pyara
नानक गुरबानी Nanak Gurbaani lyrics
कित विध मिले मेरा सद्गुरु प्यारा।
हौं (मैं) छिन छिन करि नमस्कार,
मेरा गुरु पूरा क्यों (कैसे) मिले॥
जिस मिले मन होई आनन्द,
सो सद्गुरु कहिए।
मन की दुविधा विनस जाए,
हर परम पद लहिए॥
कर किरपा हर मिलेया,
मेरा सद्गुरु पूरा।
कुछ पुण्य जन केरिया,
ले सद्गुरु धूरा॥
हरभक्ति दृढ़ावे हरभक्ति सुने,
तिस सद्गुरु मिलिए।
टोटा मूल न आवई,
हर लाभ नित दृढ़िए॥
जिसको हृदय बिगास है,
भाव दूजा नाहीं।
नानक तिस गुरु मिल ऊधरै,
हर गुण गावाहीं॥
🚩 श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🥀
🎙️ मनिंदर सिंह Maninder Singh