🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Koi aaye koi jaye ye tamasha kya hai
ज़िन्दगी मौत का निशाना हैं।
सब को एक दिन यहाँ से जाना हैं॥
ना कोई जान सका ये महफ़िल-ए-दुनिया क्या है!
इसमें खेलता है कौन है और उसका खिलौना क्या है!
कोई आये कोई जाये, ये तमाशा क्या हैं।
समझ में कुछ नहीं आता कि ये दुनिया क्या हैं!
जब तेरी सांस की डोरी टूटेगी तेरे दोस्त ये बोलेंगे।
के जल्दी ले जाओ, इस ढेर में रक्खा क्या है!
सभी आने वाले चले जाते हैं वापिस लेकिन,
जाने वाले नहीं आते, ये तरीका क्या है!
अरे रोने वाले से ये जनाजा हँस हँसकर कहता है।
ठहर जा लौट के आता हूँ तू तरसता क्या है!
तेरा तो शौक है हर चीज गिन गिनके लेने की।
तेरी गिनती नहीं तो दौलत को गिनता क्या है!