🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Aiso Nachayo Re Bhakto Ne Mohe
दीनानाथ अनाथ को, भलो मिल्यो संयोग।
आप यदि तारोगे नहिं तो हँसी करेंगे लोग॥
ऐसो नचायो रे ! भक्तों ने मोही नाना रे भाँति
लोकलाज तज भक्तकाज में बैकुंठा बिसरायो
गज ने पुकारयो जब गरुड़ बिसरायो
ग्राह ने संहारयो सुनि प्रेम की पुकार
जब द्रौपदी पुकारी आओ हे मेरे गिरधारी
मोहे आस है तिहारी जाऊँ किसकी शरण
सुनि टेर ना देर करी है तुरित चीर बढ़ायो
नरसी भगत काज साँवरियो सेठ भर
भात भरायो लाज राखी जगदीश
प्रह्लाद ने पुकारयो नरसिंह रूप धारयो
हिरण्याकुश ने संहारयो सुध भूल्यो तन की
छोड़ मिठाई दुर्योधन की साग विदुर घर खायो
भई ध्रुव को ग्लानि तज दीनी राजधानी
मेरी माया पहचानी मोसे मिल गयो आनी
नामदेव ने पुकारयो जाको छपरो छँवायो
रूप मोहिनी बनायो लीनो अमृतकलश
देवन सुधा पिलायो प्रेमसे दैत्यन सीख सिखायो
कहीं शस्त्र ना उठाऊँ रण छोड़ भाग जाऊँ
कहीं प्रतिज्ञा निभाऊँ, कहीं भीख माँग खाऊँ
रूप बावन को धार पहुँच्यों बलि के द्वार
तीन पैंडहुँ में लियो तीनों लोकहुँ नाप
महाभारत अर्जुन के संग रथ सारथी कहायो
मैं हूँ मीरा को गोपाल गिरधर नन्दलाल
बणियो कंसहुँ को काल वसुदेव जी को लाल
चारों वेदन को सार लक्ष्मी को भरतार
दास तुलसी को राम सूरदासजी को श्याम
सोई ये वृषभानु किशोरी चरणन दास बनायो
🚩श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम,भाँवती🙏🏻
🎙️ सुरेश राव Suresh Rao
🎙️ रमेश शर्मा Ramesh Sharma