🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Aisi Kari Gurudev Daya Brahmanand
ऐसी करि गुरुदेव दया,
मेरे मोह का बन्धन तोड़ दिया॥
मैं दौड़ रहा दिन रात सदा,
जग के सब कार विहारण में।
सपने सम विश्व दिखाय मुझे,
मेरे चञ्चल चित्त को मोड़ दिया॥
कोई शेष गणेश महेश रटे,
कोई पूजत पीर पैगम्बर को।
सब पन्थ ग्रन्थि छुड़ा कर के
इक ईश्वर से मन जोड़ दिया॥
कोई ढूँढत मथुरा काशी में,
कोई जाय बनारस वास करे।
जब व्यापक रूप पिछाण लिया,
सब भरम का भण्डा फोड़ दिया॥
कौन करूँ गुरुदेव की भेंट,
न वस्तु दिखे तिहुँ लोकन में।
ब्रह्मानन्द समान न होय कभी,
धन माणिक लाख करोड़ दिया॥
🎙️ब्रह्मचारी महाराज Brahmchari