🕉️🎯👌🏻 श्री हरिपुरुषाय नमः 🌍 🫂
सद्गुरु मिले तो सब मिले ना तो मिला न कोय।
मात-पिता सुत-बान्धवा, जन्म जन्म में होय॥
सहजो सद्गुरु के मिले, हम भये और के और।
काग पलट गति हंस भयी, पायी भूली ठौर॥
गुरु मूरत मुख चन्द्रमा, सेवक नैन चकोर।
अष्ट प्रहर निरखत रहूँ, गुरु चरनन की और॥
तुम हो गुरु दीनदयाल हो, दाता अपरम्पार।
मैं बूड़त मँझधार में, पकड़ लगावो पार॥
भक्ति दान मोहे दीजिए, गुरु देवन के देव।
और कछु जानूं नहीं, निसदिन तुम्हरी सेव॥
Aisi Kaun Kare Guru Bin lyrics
सूरदास भजन लिरिक्स Soordas
ऐसी कौन करे गुरु बिन !
माला तिलक मनोहर बाना,
ले सिर छत्र धरे॥
भवसागर से बूडत राखे,
दीपक हाथ धरै॥
'सूर' श्याम गुरु ऐसे समर्थ,
छिन में ले उधरै॥
🚩जय श्री गुरु महाराज जी की 🙏🏻
🎙️रामचन्द्रजी गोयल Ramchandra Goyal
राग भैरवी Raag Bhairavi