🕉️🎯श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂 

E malik tere bande ham lyrics 

ऐ   मालिक    तेरे   बन्दे   हम,

ऐसे हो हमारे करम।

नेकी पर चले और बदी से टले।

ताकी हँसते हुये  निकले  दम॥


बड़ा   कमजोर    है   आदमी,

अभी  लाखों  हैं  इसमें  कमी,

पर तू जो खड़ा है दयालु बड़ा,

तेरी किरपा  से  धरती  थमी॥


दिया  तूने   हमें   जब  जनम,

तू ही झेलेगा हम सब के ग़म।

नेकी पर चले और बदी से टले,

ताकी हँसते हुये निकले दम॥



ये   अन्धेरा  घना   छा   रहा,

तेरा  इंसान  घबरा  रहा.......

हो रहा बेख़बर कुछ न आता नज़र,

सुख  का  सूरज  छुपा  जा  रहा॥


है  तेरी  रोशनी   में   जो  दम,

तो अमावस को  कर दे  पूनम।

नेकी पर चले और बदी से टले,

ताकी हँसते  हुये  निकले दम॥


जब  जुल्मों  का  हो  सामना,

तब तू ही हमें थामना..........

वो बुराई करे, हम भलाई करे,

नहीं  बदले  की  हो  कामना॥


बढ़ उठे  प्यार   का  हर कदम,

और  मिटे  बैर  का  ये  भरम।

नेकी पर चले और बदी से टले,

ताकी हँसते हुये  निकले  दम॥