🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Aatam Pooja Adhik Jan Sahjo Bai
आतम पूजा अधिक जान।
सकल सिरोमनि याहि मान॥
विस्तारो हित भवन माहिं,
भर्म दृष्टि जहँ आवै नाहिं।
हिरदा कोमल ठौर लिया,
कर विचार जहँ धूप दिया॥
या सेवा का दया मूल,
समता चन्दन छमा फूल।
मीठे बचन सोइ बालभोग,
निन्दा झूठ तजो अजोग॥
घण्टा अनहद सुरत लाव,
घट घट देखै एक भाव।
करौ सुखी सुख आप लेव,
इस पूजा सों सुखी देव॥
चरनदास गुरु दई मोहिं,
हंस हंस जहँ जाप होहि।
इन्द्रिय मन बुध तहँ लगाव,
कर सहजो बाई याको चाव॥