🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Aaj Sakhi Sadguru Ghar Brahmanand
आज सखी सद्गुरु घर आए,
मेरे मन आनन्द भयो री॥
दरसन से सब पाप बिनाशे,
दुःख दरिद सब दूर गयो री॥
अमृत बचन सुनत तम नाश्यो,
घट भीतर प्रभु पाय लयो री॥
जन्म जन्म के संशय टूटे,
भव भय ताप मिटाय दयो री॥
ब्रह्मानन्द दास दासन को,
चरण कमल लिपटाय रह्यो री॥
🎙️जया विद्यासागर Jaya Vidyasagar
🎙️ हेमन्त चौहान Hemant Chauhan