🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Aaj ke divas ki jau main balihara Ravidas
आज के दिवस की जाऊँ मैं बलिहारा।
मेरे गृह आया राजा राम जी का प्यारा॥
आँगन पगड़ भुवन भयौ पावन,
हरिजन बैठे हरि जस गावन।
करी दण्डोत अरु चरन पखारौं,
तन मन धन सन्तन पर वारौं॥
क्या करै अरु अर्थ विचारै,
आप तरैं औरनि कौ तारैं।
कहै रैदास मिलैं निज दास,
जन्म जन्म कै काटे पास॥