🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Avsar Bahut Bhalo Re Bhai Kabeer
अवसर बहुत भलो रे भाई!
मानुष तन देवन को दुर्लभ,
सोई देह तैं पाई॥
तज अभिमान प्रपंच झूठ को,
छाड़ि गुमान बड़ाई।
मात पिता स्वार्थ के संगी,
माया जाल बँधाई॥
जब लग जरा रोग नहिं व्यापै,
ले गुरु ज्ञान भलाई।
साधु संगत मिल भज सद्गुरु को,
सोई सकल सुखदाई॥
कहूँ पुकार चेत नर अन्धा,
यह तन आन गँवाई।
कहत कबीर यह देह काँच की,
बिनसत बार न लाई॥
🎙️ भानु तँवर Bhanu Tanwar