🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
गुरु हमारे गारुड़ी, मुझ पर कीन्ही मेहर।
मोरो बताइयो मर्मनो, उतर गया सब जहर॥
सद्गुरु ऐसा कीजिए, जैसे पूनम का चंद।
तेज करे पर तपे नहीं, आप निरंतर आनंद॥
Are Man Dharle Guru Ko Dhyaan
दास सतार Das Sataar Bhajan lyrics
अरे मन! धर ले गुरु को ध्यान।
सद्गुरुदेव दयालु दाता, देवे आत्मज्ञान॥
गुरु गंगा गुरु गोमती जानो,
गुरु सरस्वती समान।
अड़सठ तीरथ गुरु चरन में,
कहना मेरा मान॥
गुरु बिन गेह का भेद ना पावे,
खोल ज़रा तू कान।
गोविन्दरूप गुरुजी को जानो,
समझ समझ नादान॥
सद्गुरु शब्द श्रवण कर मूरख,
छोड़ी दे मान गुमान।
'दास सतार' कहे कर जोरी,
होवत झट कल्याण॥
🚩 जय श्री गुरु महाराज जी की 🙏🏻🥀