🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Ab Ham Aanand Ke Ghar Paye Kabeer
अब हम आनन्द के घर पाये॥
जब से दया भई सतगुरु की,
अभय निशान बजाये॥
काम क्रोध की गागर फूटी,
ममता मोह बहाये।
तजि प्रपञ्च विविध विध किरिया,
चरण कमल चित लाये॥
पाँच तत्व की यह तन गुदरी,
सुरतिक टोप लगाये ।
हद घर छाँड़ि बेहद घर आसन,
गगन मण्डल मठ छाये॥
जहँ शशि सूर दिवस नहिं रजनी,
तहँ जा लाड़ लड़ाये।
कहे कबीर कोई पिया की पियारी,
पिया पिया रटि लाये॥
🎙️निरंजन पांड्या Niranjan Pandya