🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Ab Main Bhoola Re Bhai Kabeer
अब मैं भूला रे भाई।
मेरे सद्गुरु जुगत लखाई॥
किरिया-करम आचार में छाँड़ा,
छाँड़ा तीरथ नहाना।
सगरी दुनिया भई सयानी,
मैं ही इक बौराना॥
ना हरि रीझै जप तप कीन्हे,
ना काया के जारे।
ना हरि रीझै धोती छाँड़े,
ना पाँचौ के मारे॥
ना मैं जानूँ सेवा बन्दगी,
ना मैं घंट बजाई।
ना मैं मूरत घरी सिंहासन,
ना मैं पुहुप चढ़ाई॥
दया राखि धरम को पालै,
जग सो रहे उदासी।
अपना सा जिव सबको जानै,
ताहि मिलै अनिवासी॥
सहै कुशब्द वाद को त्यागै,
छाँड़ै गर्व गुमाना।
सत नाम ताही को मिलिहै,
कहत कबीर सुजाना॥
🎙️आनंदमूर्ति माँ Aanandmuurty Ma