🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Ab Main Kaun Upay Karu Nanak
अब मैं कौन उपाय करूँ।
जिहि विधि मन का संसय चूकै,
भवनिध पार करूँ॥
जन्म पाय कछु भलो न कीन्हों,
ताते अधिक डरूँ।
मन वच कर्म हरि गुन न गाये,
ये जिय सोच धरूँ॥
गुरमत सुन कछु ज्ञान न उपज्यो,
पशु ज्यों उदर भरूँ।
कहो नानक प्रभु बिरद पछानौ,
तब हौं पतित तरूँ॥
🎙️ कृष्ण जोशी Krishna Joshi
🎙️गगनदीप सिंह Gagandeep Singh
🎙️सिमरित कौर Simrit Kaur