🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Agam Nigam Nirala Ganpati Heeranandji
अगम निगम निराला गणपति,
आप बड़ा मतवाला॥
बुद्धि विधाता सब युगदाता,
गणपति दीन दयाला।
आप बिना कोई काज न सुधरे,
सुद्धी बुद्धी विशाला॥
मूल कमल पर चतुर पाँखड़ी,
गणपत जी हो डीला।
अद्भुत महिमा पीला रंग शोभा,
ज्ञान बुद्धिगम वाला॥
लिंग कमल पर छहों पाँखड़ी,
श्वेत वर्ण जल वाला।
सावित्री सहित ब्राह्माजी विराजे,
सृष्टि रचावन वाला॥
नाभि कमल पर दसों पाँखड़ी,
नील वर्ण शोभा वाला।
विष्णु लक्ष्मी आप विराजे,
पालन पोषण वाला॥
हृदयकमल पर द्वादश पाँखड़ी,
रक्त वर्ण विशाला।
शिव शक्ति का सकल पसारा,
तमोगुण रूप सम्भाला॥
कंठकमल पर सोलह पाँखड़ी,
सब्ज वर्ण भंवराला।
फूल फूल पर रमे पियारा,
संत जाने सचियाला॥
त्रिकुटी महल में तृतीय पाँखड़ी,
पांचों रंग एक वाला।
सुन्न शिखर गढ़ फूल अजब है,
कोटि भानु उजियाला॥
चेतनानन्द गुरु समर्थ मिलिया,
सेन बताई तत्काला।
गऊचर वंशी हीरानन्द ध्यावै,
जन्म मरण से टाला॥