🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍👌🏻
Prabal Prem Ke Pale Padkar
Bindu Bhajan🎧बिन्दु भजन🥀
प्रबल प्रेम के पाले पड़कर,
प्रभु को नियम बदलते देखा।
अपना मान टले टल जाएं,
भक्त का मान न टलते देखा॥
जिसकी केवल कृपादृष्टि से,
सकल विश्व को पलटे देखा।
उसको गोकुल में माखन पर,
सौ-सौ बार मचलते देखा॥
जिसका ध्यान विरंचि शम्भु,
सनकादिक न सम्भलते देखा।
उसको ग्वाल सखा मण्डल में,
लेकर गेन्द उछलते देखा॥
सुरेश दिनेश गणेश महेश,
ध्यान धरैं पर पार न पाएं।
ताको ब्रज की छोहरियां,
छछियाभर छाछ पै नाच नचाएं॥
जिनके चरण-कमल कमला के,
करतल से न निकलते देखा।
उनको ब्रज की कुञ्ज गलिन में,
कण्टक-पथ पर चलते देखा॥
जिसकी बंक भृकुटी के भय से,
सागर सप्त उबलते देखा।
उसको माँ यशोदा के भय से,
अश्रु बिन्दु 'दृग' ढलते देखा॥
🚩 श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻
🎙️अनवर खां Anwar Khan
🎙️अनूप जलोटा Anoop Jalota