🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍
Jal Jaaye Jihva Papini Ram Ke Bina Bhajan
राम बिना नर ऐसे जैसे अश्व लगाम बिना
जल जाये जिह्वा पापिनी राम के बिना
क्षत्रिय आन बिन, विप्र ज्ञान बिन,घर संतान बिना
देह प्राण बिन, हाथ दान बिन, भोजन मान बिना
हम सब का बेकार है जीना रघुवर नाम बिना
पंछी पंख बिन, बिच्छू डंक बिन, आरति शंख बिना
गणित अंक बिन,कमल पंक बिन,निशा मयंक बिना
व्यर्थ भ्रमण चिंतन भाषण सब,अच्छे काम के बिना
प्रिया कान्त बिन, हस्ती दन्त बिन, आदी अन्त बिना
वेद मन्त्र बिना, मठ महन्त बिना,कुटिया सन्त बिना
भजन बिना नर ऐसे जैसे अश्व लगाम बिना
पुष्प बाग बिन, सन्त त्याग बिन, गाना राग बिना
शीश नमन बिन, नयन दरश बिन,नारी सुहाग बिना
सन्त कहे ये जग है सूना आत्मज्ञान बिना
🚩जय श्री गुरु महाराज जी की 🙏🏻
🎙️ राजेन्द्र जैन Rajendra jain