श्री हरिपुरुषाय नमः
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु:, गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुर्साक्षात्परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः॥
ध्यानमूलं गुरोर्मूर्तिः, पूजामूलं गुरोःपदम्।
मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं, मोक्षमूलं गुरो:कृपा॥
🙏🏻🌺🙏🏻🌺🙏🏻🌺🙏🏻🌺🙏🏻🌺🙏🏻
Gurudevji ki Aarti Pooran Sajayi
गुरुदेव जी की आरती पूर्ण सजायी।
मेरे हिय आनन्द उमगायी...
आ..... मेरे हिय आनन्द उमगायी
स्वामी..मेरे हिय आनन्द उमगायी
दाता.. मेरे हिय आनन्द उमगायी
गुरुदेव जी की आरती..........
(इस पूरे पैटर्न को हर अंतरे के बाद गाना है।)
भाव का फूल लगन को डोरो,
सुई सूरत लगायी-२
निज मन माली माला पोवे-२,
निश्चय गाँठ घुलायी-२
थाल विचार शील को केसर,
चहुँमुख बत्ती जलायी-२
माला अक्षत रखे थाल में-२
प्रेम गुलाल मिलायी-२
सुरती नुरती वृर्त्ति अफुरती,
चारों सखियाँ आयी-२
हर्ष उच्छाह से मंगल गावे-२,
गुरुगल माला पहनायी-२
केसर तिलक गुलाल बरसायी,
तन मन भेंट चढ़ायी-२
दे परिक्रमा हाथ जोड़कर-२
चरणों में शीश नवायी-२
सद्गुरु देव देवन के देवा,
अकल अरूप सदायी-२
भैंरूराम जी' आरती गावें-२,
जाकी महिमा अगम सवायी-२
गुरुदेव जी की आरती पूर्ण सजायी।
मेरे हिय आनन्द उमगायी...
श्री सद्गुरु भगवान् की जय हो
सनातन धर्म की जय हो
स्वामी श्री हरिपुरुष जी महाराज की
जय हो...
स्वामी श्री जस्सीरामजी महाराज की
जय हो...
स्वामी श्री गंगारामजी महाराज की
जय हो...
स्वामी श्री भैंरूराम जी महाराज की
जय हो...
श्री स्वामी जी महाराज की जय हो
जय हो..जय हो...जय हो....