💥🌻श्री हरिपुरुषाय नमः🌻🌷
Gurudev Swami Nisdin Simru Ji
गुरुदेव स्वामी निसदिन सिमरूँ जी॥
बाल अवस्था जानकर
प्रभु सेवन करज्यो जी।
दोष दृष्टि दूर करो मम,
चरणों में लीज्यो जी॥
जैसे कछुआ दृष्टि वो,
मुझ पर करज्यो जी।
कुंज पक्षी की सूरत ज्यों,
पालन करज्यो जी॥
मैं हूँ आशिक आपका,
मोहे पूर्ण करज्यो जी।
तुम हो दाता भक्ति मुक्ति
को दान दीज्यो जी॥
भव बन्धन है मेरे स्वामी,
पल में हरज्यो जी।
काटो बंधन करो निर्बंधन,
मुक्ति पठाज्यो जी॥
गंगदेव गुरु समर्थ पाया,
पर उपकारी जी।
भैंरुरामजी कर जोर पुकारे
करो भवपारी जी॥
🚩 जय श्री गुरु महाराज जी की 🙏🏻